गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर गांव के पास मंगलवार की शाम ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। बाइक पर सवार दो किशारी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कबीरुद्दीनपुर गांव निवासी रामकुमार यादव (55) अपने भतीजी आंचल (14) पुत्री रमाकांत यादव निवासी देवचंदपुर केराकत और रूपाली (15) पुत्री विजय यादव निवासी कदहरा केराकत को लेकर मंगलवार को बाइक से जौनपुर आ रहे थे। गांव से कुछ दूरी पर ट्रक की चपेट में आने से रामकुमार की मौके पर मौत हो गई। ट्रक के धक्के से आंचल और रुपाली गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। एसओ रामप्रवेश ने बताया कि ट्रक समेत चालक को हिरासत में ले लिया गया है।