फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: वाहन के धक्के से बाइक सवार जीजा की मौत, साली घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। प्रयागराज शाहगंज मार्ग स्थित भलुआही गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम चार पहिया वाहन के धक्के से बाइक सवार जीजा की मौत हो गई जबकि साली गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस के अनुसार प्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सैफाबाद गांव निवासी शिवकुमार निषाद (30) अपने ससुराल तेजीबाजार थाना क्षेत्र के पन्नीकापुरा गया था। वहां से अपनी साली अनीता (22) पुत्री मेवालाल को बाइक पर बैठाकर बदलापुर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान चार पहिया वाहन ने बाइक में धक्का मार दिया। हादसे में दोनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान रात को शिवकुमार की मौत हो गई। अनीता का उपचार चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। घायल का उपचार चिकित्सालय में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें