उधर, जेब से मिले दीवानी बार से जारी आईडी कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान कर सूचना परिवारवालों को दी गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल था। एसओ अश्वनी दुबे ने बताया कि चालक-खलासी समेत ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।