फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार अधिवक्ता की मौत

विज्ञापन
मृत एडवोकेट अखिलेश यादव की फाईल फोटो। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
सिकरारा। प्रयागराज-जौनपुर हाईवे पर सोमवार को खानापट्टी मोड़ के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार अधिवक्ता की मौत हो गई। ओवरटेक करने के दौरान ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। भाग रहे ट्रक को चालक समेत पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जौनपुर शहर के मियांपुरा मोहल्ला अखिलेश चंद्र यादव (50) दीवानी बार के अधिवक्ता थे। वह सोमवार की सुबह किसी काम से सिकरारा की तरफ गए थे। लौटते समय खानापट्टी मोड़ के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। सड़क पर गिरे अधिवक्ता को रौंदते हुए ट्रक आगे निकल गया। अधिवक्ता की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने ट्रक का पीछाकर फतेहगंज के पास उसे रोक लिया। तब तक पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने चालक व खलासी को हिरासत में ले लिया। उधर, जेब से मिले दीवानी बार से जारी आईडी कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान कर सूचना परिवारवालों को दी गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल था। एसओ अश्वनी दुबे ने बताया कि चालक-खलासी समेत ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें