पवांरा थाना क्षेत्र के मधुपुर कुंवरपुर मार्ग पर जगदीशपुर गांव के पास बाइक गड्ढे में पलटने से याकूब अली उर्फ पिंटू (30) की मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष पवारा रमेश कुमार ने बताया कि पवांरा थाना क्षेत्र के रज्जूपुर गांव निवासी याकूब अली उर्फ पिंटू (30) घर से दुकान पर जाने के लिए निकला था। मधुपुर कुंवरपुर मार्ग पर जगदीशपुर गांव के पास गड्ढे में उसकी बाइक पलट गई। बाइक के नीचे दबने से याकूब अली की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोगों ने याकूब की हत्या की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की सही वजह का पता चल पाएगा। संवाद