फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कुत्तों के दौड़ाने पर बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। तरहठी मार्ग पर कमालपुर गांव के पास बाइक सवार युवक को कुत्तों के झुंड ने दौड़ा लिया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में बाइक सवार पवन कुमार दुबे उर्फ नन्हे (42) की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष केके सिंह ने बताया कि मनोरथपुर तरहठी निवासी पवन कुमार दुबे उर्फ नन्हे (42) बाइक से बहन के घर बेलवार सुजानगंज राखी बंधवाने गए थे। घर तरहठी लौटते समय कमालपुर गांव के पास कुत्तों के झुंड ने दौड़ा लिया। कुत्तों से बचने के लिए उन्होंने बाइक की रफ्तार तेज कर दी। इस बीच अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पवन कोलकाता में परिवार के साथ रहकर प्राइवेट नौकरी करते थे। रक्षाबंधन पर घर आए थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे मेंं युवक की जान चली गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें