फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा थाना क्षेत्र के समाधगंज बाजार के पास बाइक सवार बृहस्पतिवार को सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गया, जिससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बक्सा थाना क्षेत्र के हंकारीपुर गांव निवासी उदल कुमार गौतम (25)पुत्र विजय राज गौतम सुबह अपनी साली रेशमा (18) वर्ष पुत्री संजय को छोड़ने अपनी ससुराल चेवरिया गांव थाना सुजानगंज जा रहा था। वह समाधगंज बाजार के समीप पहुंचा था, तभी अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में जाकर भिड़ गया। आस-पास के लोगों ने एंबुलेंस को बुलवा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले भेजा, जहां डाक्टरों ने उदल कुमार गौतम को मृत घोषित कर दिया, जबकि पीछे बैठी उसकी साली रेशमा की हाल नाजुक देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें