चंदवक थाना क्षेत्र के आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर गोनौली गांव के पास बुधवार सुबह अज्ञात ट्रक की चपेट में आकर बाइक चालक की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा युवक घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हरिहरपुर (फरीदपुर) गांव निवासी वीरेंद्र राम बाइक से बकरा खरीदने थुंही गांव जा रहे थे। पीछे बहादुर (45) भी बैठा था। ये लोग आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर गोनौली गांव के पास पहुंचे ही थे कि आजमगढ़ से वाराणसी को ओर जा रहे अज्ञात ट्रक की चपेट में आ गए। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों को सीएचसी डोभी ले जाया गया। जहां वीरेंद्र राम की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर ले जाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।