फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: खंभे से टकराई बाइक, एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुइथाकलां। सरपतहां थाना क्षेत्र के समोधपुर गांव में रविवार रात सवा आठ बजे तेज रफ्तार बाइक के पोल से टकरा जाने के कारण उस पर सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र पलिया गांव के विजय कुमार गौतम(26) की सुल्तानपुर के करौंदीकलां थाना क्षेत्र अमरेमऊ गांव स्थित रिश्तेदारी की शादी में जा रहा था। रात आठ बजे विजय कुमार गांव के ही समरनाथ गौतम(29) और ईशापुर निवासी दीपक बिंद(25) को साथ लेकर बाइक से अमरेमऊ जाने के लिए निकला। रात सवा आठ बजे के आस-पास समोधपुर बाजार के पहले एक तीव्र मोड़ पर स्थित एक पोल से टकरा गए। जिससे समरनाथ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जब कि विजय कुमार का एक पैर और हाथ जबकि दीपक का एक पैर टूट गया। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने तत्काल उनके परिजनों को सूचित किया। जिसके बाद दोनों घायलों को शाहगंज स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों का उपचार चल रहा है। मृतक समरनाथ गौतम के तीन पुत्र क्रमशः शौर्य, सार्थक व सिद्धार्थ हैं। एक वर्ष पूर्व पिता की हुई मौत के बाद पूरे परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी कुलदीप के सिर पर थी। युवक की मौत के बाद पत्नी लीलावती और माता सुमित्रा सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें