फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'साइकल पंचर हो चुकी, हाथ बेकार'

Mon, 20 Feb 2017 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
PM Modi's 56 inch chest is now 100 inch, Says Shivraj Singh Chauhan - फोटो : demo
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यूपी के चुनाव में साइकल पंचर हो चुकी है। अब हाथ भी उसके काम नहीं आ सकता। वह रविवार को मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के गरियांव गांव के मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूपी में पीएम मोदी के भय से सपा और कांग्रेस ने गठबंधन किए हैं। अपने करीब आधे घंटे के संबोधन में उन्होंने यूपी में सड़कों की दुर्दशा का जिक्र किया। कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव न मालूम कैसे विकास का ढिढोरा पीट रहे हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश की अपनी सरकार का गुणगान करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश यूपी से अधिक खुशहाल है ।

वहां किसानों के लिए तमाम योजनाएं सरकार ने चलाई है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो यहां किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे। भाजपा की उम्मीदवार  सीमा द्विवेदी, जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने भी सभा को संबोधित किया। इस मौके पर मुश्ताक़ अंसारी बाबा ,चन्द्र मणि तिवारी, रमेश प्रताप सिंह, दिनेश शुक्ला, इरफ़ान हाशमी, विजय जायसवाल, बाबा चौहान, अंकुर द्विवेदी, रजनीश द्विवेदी, अनुपम तिवारी, काजल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें