सुईथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के थाना क्षेत्र के मयारी गांव में रविवार की शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से सायकिल सवार की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
थाना क्षेत्र के मयारी गांव निवासी श्याम लाल वर्मा (52) सायकिल से बाजार से घर जा रहा था। घर के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से वह बुरी तरह से घायल हो गया। लोग उसे इलाज के लिए शाहगंज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाते ही इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।