पूर्वांचल क्रिकेट लीग में बीएचयू की ओर से फूलपुर टीम के खिलाफ जय ने शानदार 94 रनों की पारी खेली। जय ने 12 चौके और एक छक्का लगाकर टीम को 25 रनों से जीत दिलाई। मंगलवार को लहरतारा स्थित पूर्वोत्तर रेलवे के खेल मैदान में अवधूत बाबा सिद्धार्थ गौतम राम सेवा न्यास की ओर से पूर्वांचल क्रिकेट लीग मैच आयोजन हुआ। बीएचयू की टीम ने 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। फूलपुर टीम के अफजल और इरशाद को एक-एक विकेट मिले। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी फूलपुर की टीम 16 ओवर में 151 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। सूरज ने 22 समीर ने 15 रन बनाए। बीएचयू की तरफ से निशांत ने तीन और अमरेंद्र ने दो विकेट लिए। संवाद