फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन के लिए विकसित होगी भोंसिला गांव की झील

विज्ञापन
बक्शा क्षेत्र के सहोदरपुर ग्राम पंचायत में झील को पर्यटन स्थल बनाने के लिए स्थल। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। बक्शा ब्लाक के भोंसिला गांव का ताल पर्यटन का केंद्र बनेगा। ताल का सुंदरीकरण होगा। लोग इसमें नौकायन करेंगे। चारों तरफ हरे-भरे पौधे होंगे। वाकिंग पाथ बनेगा। सोलर लाइट के साथ ही ओपेन जिम होगा। करीब 30 हेक्टेयर में फैले इस ताल को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए करीब 10 करोड़ का प्रस्ताव बना है, जो शासन को भेज भी दिया गया है। शासन की मंजूरी मिलते ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। विभिन्न विभाग मिलकर इस पर काम कराएंगे। वर्षों से उपेक्षित यह ताल सुंदरीकरण के बाद न सिर्फ पर्यटकों को लुभाएगा, बल्कि गांव के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आमदनी भी बढ़ाएगा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर सहोदरपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत भोंसिला गांव में ताल की पहचान कमल के फूलों से है। यहां खिले कमल के फूलों को देखने आसपास के लोग पहुंचते हैं। मौजूदा समय में यह झील अतिक्रमण की चपेट में है। एक बड़े हिस्से में कब्जा कर लोग खेती कर रहे हैं तो शेष हिस्से में कूड़ा-कचरा और गंदगी पड़ी है। करीब 30 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैले ताल के सुंदरीकरण की कवायद शुरू हो गई है। विभिन्न विभागों के सहयोग से यहां कार्य कराया जाएगा। इसके लिए सीमांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पहले चरण में लघु सिंचाई विभाग दो मीटर गहराई तक सील्ट की सफाई कराएगा। इसके बाद ताल के चारों तरफ वाकिंग पाथ का निर्माण कर उस पर आकर्षक लाइट लगाई जाएगी। जिला प्रशासन के प्रस्ताव के मुताबिक ताल में बोटिंग की व्यवस्था होगी, जो पर्यटकों को आकर्षित करेगी। यहां आने वालों को मामूली शुल्क पर टिकट लेना होगा। इससे होने वाली आमदनी से ओपेन जिम, बोटिंग, लाइटिंग, साफ-सफाई सहित अन्य साज-सज्जा की देखभाल की जाएगी और देखभाल करने वाले स्वयं सहायता समूहों की आमदनी भी बढ़ेगी।
खाने पीने की भी होगी सुविधा
यहां आने वाले पर्यटकों के लिए खाने-पीने की भी सुविधा होगी। जिला प्रशासन ताल के किनारों पर दुकानों का भी निर्माण कराएगा। इन दुकानों का संचालन भी गांव के स्वयं सहायता समूहों के जिम्मे होगा।
विज्ञापन

फोरलेन से आठ किलोमीटर दूर है भोंसिला गांव
बक्शा और महराजगंज विकास खंड की सीमा पर बसा भोंसिला गांव वाराणसी-लखनऊ फोरलेन से आठ किलोमीटर दूर है। कलिंजरा मोड़ से तेजी बाजार के रास्ते गांव तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क की सुविधा है। बदलापुर से इसकी दूरी 10 किलोमीटर और मछलीशहर से बरईपार के रास्ते गांव की दूरी 15 किलोमीटर है।
---
सहोदरपुर भोंसिला गांव के ताल को पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए डीपीआर तैयार कर लिया गया है। सोमवार तक इसे शासन को भेज दिया जाएगा। शासन से मंजूरी मिलते ही काम शुरू कराया जाएगा। - अनुपम शुक्ला, सीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें