विसर्जन घाट पर दीप जलाते संस्कार भारती के सदस्य। संस्था
जौनपुर। कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की ओर से भारत माता पूजनोत्सव का आयोजन किया गया। नखास स्थित प्रतिमा विसर्जन घाट पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में दीपों से घाट की भव्य सज्जा, सामूहिक वंदे मातरम् गायन, देशभक्ति गीत तथा भारत माता की आरती इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहा। कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों ने सहभागिता कर राष्ट्र भक्ति का उदाहरण प्रस्तुत किया। इस दौरान घाट पर सैकड़ों दीप प्रज्वलित किए गए। भारत माता की आरती के समय श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। कार्यक्रम संयोजक अतुल सिंह, राजकमल, रविकांत जायसवाल एवं नरेंद्र पाठक ने अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत किया। संस्था अध्यक्ष डॉ. ज्योति दास के मार्गदर्शन में आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। मंत्री अमित गुप्ता ‘अंशु’ ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर काशी प्रांत महामंत्री सुजीत श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्य ऋषि श्रीवास्तव, नरेंद्र पाठक मौजूद रहे। कार्यक्रम में दिलीप सिंह, अर्चना सिंह, नीतू सिंह, प्रदीप सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन गौरव श्रीवास्तव ने किया।