फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: भाकियू ने किसानों की समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर ब्लाक मुख्यालय पर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन ने किसानों, मजदूरों व गरीबों की समस्याओं को लेकर धरना- प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित नौ सूत्रीय मांग पत्र बीडीओ सौंपा। खण्ड विकास अधिकारी सूर्यकांत पांडेय को सौंपे गए मांग पत्र में नवीन कृषि मण्डी समिति मुंगराबादशाहपुर में किसानों के लिए बनाए गए किसान शेड नंबर एक को अतिक्रमण से मुक्त कराने, ब्लाक क्षेत्र के सभी खराब इंडिया मार्क हैंडपंप की मरम्मत कराने , विकास खण्ड के अंतर्गत सोहासा, भीखपुर, हसनपुर, सेमरी, करौर, लौह तथा ब्लॉक के सभी गांवों में बनवाए गए। साथ ही शौचालयों का जांच कराने, तहसील मछलीशहर व ब्लाक मुंगराबादशाहपुर के अंतर्गत ग्राम प्रधान सेमरी द्वारा सरकारी भूमि पर कराए गए अवैध निर्माण की जांच कराने आदि की मांग की। इस मौके पर राजनाथ यादव ,राम सूरत पटेल, सुनील यादव, राम स्नेही पटेल, राजदेव गौतम, कृष्णा सिंह, राकेश चंद्र मौर्या, राज कुमार पटेल, अमित कुमार मौर्या आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता बाबू राम पटेल व संचालन धर्मराज पटेल ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें