27- मीरगंज के अमाईं गांव में युवक के तालाब में डूबकर मरने की सूचना के बाद मौके पर जुटे लोग।
- फोटो : JAUNPUR
मीरगंज। भदोही जिले का एक युवक मंगलवार को मीरगंज थाना क्षेत्र के अमाई गांव के पास तालाब में डूब गया। पुलिस गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से युवक की तलाश में जुटी है।
भदोही जिले के सुरियांवा थाना क्षेत्र के हरिपुर कृतिपुर गांव निवासी चन्द्रदेव मालवीय का पुत्र शुभम मालवीय (22) मीरगंज थाना के अमाई गांव मे हजारी बीरबाबा के पास हनुमान मन्दिर पहुंचा। वह मंदिर के पास में स्थित तालाब में नहाने के लिए उतरा और डूबने लगा। आसपास के लोग जब तक उसे बचा पाते तबतक वह 25 फीट गहरे तालाब में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से काफी देर तक तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। शुभम के पिता चंद्रदेव का कहना है की शुभम इलाहाबाद में कानून की पढ़ाई कर रहा था। वह दोपहर में किसी से बाइक खरीदने की बात कहकर निकला था। उसके पास साढ़े बारह हजार रुपये व मोबाइल फोन भी था। उसका कपड़ा और मिठाई का डब्बा तालाब के बाहर पड़ा था। मिठाई का डब्बा देखने से अनुमान लगाया जा रहा कि वह मंदिर में प्रसाद चढ़ाने से पहले नहाने के लिए तालाब में उतरा था।