जौनपुर। सीडीओ अनुपम शुक्ला ने कहा कि महाराष्ट्र और केरल के अलावा अन्य राज्यों से काफी लोग जनपद में आ रहे हैं। जहां कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। उन्होंने समस्त जनपदवासियों से अपील किया कि बाहर से आए हुए लोगों से सतर्कता बनाए रखे। उनकी सूचना कोरोना कंट्रोल रूम नंबर 05452, 26026 तथा 05452, 260501 पर उपलब्ध कराएं। जिससे कि बाहर से आए हुए लोगों पर निगरानी रखी जा सके। उन्होंने कहा कि अभी भी कोरोना के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। कोरोना कंट्रोल रूम में सुबह 6 से अपरान्ह 12 बजे तक वरिष्ठ प्रवक्ता डायट राकेश कुमार श्रीवास्तव, अपरान्ह 12 बजे से सायं 6 बजे तक डिप्टी पीडी आत्मा रमेश चंद्र यादव तथा और शाम 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक अपर जिला अर्थ संख्या अधिकारी बीएल यादव की ड्यूटी लगाई गई है।