जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में बुधवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय पर व्याख्यान हुआ। इसमें सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अश्वनी कुमार उपाध्याय ने कहा कि दीनदयाल एक भारत, श्रेष्ठ भारत चाहते थे। संविधान की प्रस्तावना का भी यही उद्देश्य था। उनका मानना था कि शासक अच्छा हो, कानून व्यवस्था और शिक्षा भी अच्छी हो, तभी श्रेष्ठ भारत का निर्माण हो सकता है। समान अवसर तब मिलेंगे जब एक नेशन एक एजूकेशन की व्यवस्था देश में होगी।
कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ परंपरा और संस्कार भी सीखने चाहिए। साथ ही जीवन में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। संचालन डॉ. अनुराग मिश्र और विषय प्रवर्तन डॉ. राहुल राय ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जन संचार विभाग के अध्यक्ष डॉ. मनोज मिश्र ने किया। इस दौरान प्रो. अजय द्विवेदी, डॉ. अविनाश पाथर्डीकर, प्रो. बीडी शर्मा, प्रो. मिथिलेश सिंह, डॉ. अंकित कुमार, डॉ. मंगला यादव, डॉ. अंकित सिंह, डॉ. रामजीत सोनकर आदि मौजूद थे।