फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बीईओ ने बिना मान्यता चल रहे इंटर काॅलेज को थमाया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरकोनी। बीईओ अमरेश कुमार सिंह के बुधवार को क्षेत्र के विद्यालयों के औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक इंटर काॅलेज को मान्यता के विपरीत कक्षाएं चलाने पर नोटिस थमा दिया है। इस कार्रवाई से बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों में हड़कंप रहा।सिरकोनी ब्लाक के बीईओ अमरेश कुमार सिंह बुधवार को प्राथमिक विद्यालयों की जांच करने कचगांव क्षेत्र में पहुंचे थे। उन्होंने वहां स्थित तपेश्वरी इंटर कॉलेज की भी जांच की। जांच में पता चला कि इंटर कॉलेज को कक्षा 6 से 12 तक की कक्षाओं को संचालित करने की मान्यता है। उनके द्वारा प्राइमरी के बच्चों की कक्षाएं संचालित की जा रही थीं। पूछताछ में पता चला कि कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को ब्लाक के परियांवा स्थित शास्त्री पूर्व माध्यमिक विद्यालय से संबद्ध कर चलाया जा रहा है। उन्होंने काॅलेज को कड़ी चेतावनी देते हुए नोटिस पकड़ा दी तथा प्राइमरी के बच्चों को पास के ही सरकारी या मान्यता प्राप्त विद्यालयों में नामांकन कराने का निर्देश प्रधानाचार्य को दिये।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी ने दो विद्यालय को बंद कराया-महराजगंज। खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र पटेल ने बुधवार को दो गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को बंद करा दिया। बार-बार नोटिस देने के बावजूद विद्यालय का संचाचन बंद नहीं कर रहे थे। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि राम सेवक बाल विद्या मंदिर हिलाली व हरिशंकर मिश्र विद्या मंदिर पूरालाल जो कक्षा 6 से 8 तक बिना मान्यता के संचालित हो रहे थे। बुधवार को पुलिस बल के साथ बंद करा दिया। बच्चों को परिषदीय विद्यालय में नामांकन कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें