फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मान्यता के बगैर चल रहे स्कूल को बीईओ ने किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। मान्यता के बगैर संचालित विद्यालय पर प्रशासन की तरफ से कार्रवाई की गई है। बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल के निर्देश पर बीईओ करंजाकला श्रवण कुमार यादव ने सोमवार को ग्राम पंचायत जेठपुरा में जांच कर बगैर मान्यता के चल रहे विद्यालय को सील कर दिया। विद्यालय में करीब 200 बच्चे अध्ययनरत थे। मौके पर ही बीईओ ने विद्यालय संचालक को नोटिस जारी कर कक्षाओं का संचालन तुरंत रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बीईओ ने चेतावनी दी कि मान्यता के बगैर चल रहे विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का दाखिला केवल मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ही कराएं। ताकि उनके भविष्य को सुरक्षित बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें