फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूक रहना ही हीट वेव से बचने का उपाय : प्रो. रुचिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। भीषण गर्मी और हीट वेव (लू) के बढ़ते खतरे को देखते हुए मेडिकल कॉलेज में आम जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को एक विशेष अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. डा. रुचिरा सेठी व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डा. एए जाफरी के मार्गदर्शन में जनरल मेडिसिन विभाग द्वारा किया गया।प्रो. डा. रुचिरा सेठी ने बताया कि हीट वेव विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के लिए घातक हो सकती है। जागरूक रहना ही इससे बचाव का सबसे बड़ा उपाय हो सकता है। इसलिए समय रहते सावधानी बरतना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज के लोगों के स्वास्थ्य को लेकर सचेत करते हैं। बताया कि इसका उद्देश्य जनता को हीट वेव के लक्षण, बचाव के उपाय एवं सरकारी प्रयासों के बारे में जानकारी देना है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक और फार्मासिस्ट हीट वेव से प्रभावित मरीजों के उपचार के लिए सतर्क हैं। जनरल मेडिसिन विभागाध्यक्ष डा. विनोद कुमार व सहायक आचार्य डा. जितेंद्र कुमार आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। मौके पर प्रो. तबस्सुम यासमीन, प्रो. आशीष यादव, प्रो. उमेश सरोज आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें