फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने रूट से ही चलेगी बेगमपुरा एक्सप्रेस, रेलवे बोर्ड ने वापस लिया फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। वाराणसी से जम्मू जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस अपने पुराने रूट से ही चलेगी। रेलवे बोर्ड ने बेगमपुरा एक्सप्रेस को दूसरे रूट से चलाने का फैसला वापस ले लिया। बोर्ड के इस फैसले से इलाके के लोगों में खुशी है। रेलवे स्टेशन श्रीकृष्ण नगर के वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर मनोज केशरी ने बताया कि वाराणसी से जम्मू जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस अब अपने पुराने रूट सुलतानपुर से ही होकर ही गुजरेगी।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड ने बेगमपुरा एक्सप्रेस को प्रतापगढ़ और रायबरेली के रास्ते से चलाने की तैयारी की थी। रेलवे जोन लखनऊ मंडल के सलाहकार सदस्य राजेश श्रीवास्तव, बच्चा भइया एडवोकेट ने बदले रूट को रोकने के लिए उच्च अधिकारियों से कई बार वार्ता किया था। जिसपर जनप्रतिनिधियों व रेलवे सलाहकार बोर्ड के सदस्यों व यात्रियों की नाराजगी के बाद रेलवे बोर्ड ने फैसला वापस ले लिया है। बेगमपुरा एक्सप्रेस को पुराने रूट से ही संचालित करने के लिए बोर्ड के निर्णय का बदलापुर के दिलीप जायसवाल, अजय सिंह, सुनील चतुर्वेदी, वैभव सिंह आदि लोगों ने स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि बदलापुर से होकर चलने वाली इस ट्रेन से स्थानीय लोगों को काफी सहूलियत मिलती है। बदलापुर क्षेत्र व्यवसायिक लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। तमाम व्यवसायी इसी ट्रेन से लखनऊ, दिल्ली जैसे महानगरों में अपने व्यवसाय के सिलसिले में आते जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें