सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मोमिनापुर गांव में बुधवार की रात दबंगों ने मिलकर एक 24 वर्षीय दूल्हे को पीट कर अधमरा कर दिया। पीड़ित ने सरायख्वाजा थाने पर चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर विधिक कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस के अनुसार सरायख्वाज थाना क्षेत्र के मोमिनापुर गांव के निवासी पारसनाथ का 24 वर्षीय पुत्र रवि का 13 जून को बारात जानी है। बुधवार रात जब पारसनाथ अपने परिवार के साथ भोजन करके सोने को गए। तभी अचानक घर की बिजली के कटने पर रवि जैसे ही बिजली पोल के पास तार को देखने पहुंचा। तभी पुरानी रंजिश के चलते तभी गांव के पंकज अपने साथियों के साथ मिलकर गाली-गलौज करने लगा। अपने साथियों के मिलकर रवि को पीटना शुरू शोरगुल की आवाज सुनते आसपास के लोग जग गए और किसी तरह से दोनों पक्षों को समझा बूझकर शांत कर दिया। पीड़ित ने चार नामजद के खिलाफ सरायख्वाजा थाने पर बृहस्पतिवार को तहरीर दे दी। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है जांच पड़ताल की जा रही है।