फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News : मरने से पहले पत्नी ने लगाया आरोप, वीडियो वायरल, खड़े हुए सवाल, पुलिस कर रही तफ्तीश

Thu, 27 Mar 2025 09:14 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

महिला की मौत के बाद वायरल वीडियो सवाल खड़े कर रहा है। वीडियो में महिला अपने पति पर आरोप लगा रही है। मरने से पहले ये वीडियो सोशल मीडिया पर देख रिश्तेदार जब घर पहुंचे तो वहां लाश पड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृत महिला के वायरल तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मछली शहर कोतवाली क्षेत्र के सरावां गांव में मरी हुई पत्नी ने अपने पति पर जहर देकर मार डालने का आरोप लगाया है। मरने के पूर्व पत्नी ने अपने बयान का वीडियो जारी किया है। सरावां गांव निवासी कमला शंकर गौतम की 33 वर्षीय पत्नी रीना गौतम की लगभग एक बजे दिन में जहर से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


घर में उसकी लाश पड़ी हुई थी।मौत होने के पूर्व उसने अपने मोबाइल से एक वीडियो बनाकर अपने बहन के लड़के अमन निवासी मेहंदी मनसिल को भेजा हुआ था जिसमें वह बयान दे रही है कि उसके पति का दूसरी औरत से नाजायज संबंध है और उसने अपने तीन लोगों के साथ मिलकर एक लोटा में जहर घोलकर उसे पिला दिया है।

जिसके कारण उसकी तबीयत धीरे-धीरे खराब हो रही है। मोबाइल पर मैसेज देखकर बहन का लड़का लगभग दो घंटे बाद जब वहां पहुंचा तो महिला की मौत हो चुकी थी और वह कमरे में मरी हुई पड़ी थी। बहन के लड़के ने घटना की जानकारी अपने पिता को भी दिया कुछ ही देर में मायके वाले भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संपूर्ण घटना की जानकारी कोतवाली मछली शहर पुलिस को दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें