महिला की मौत के बाद वायरल वीडियो सवाल खड़े कर रहा है। वीडियो में महिला अपने पति पर आरोप लगा रही है। मरने से पहले ये वीडियो सोशल मीडिया पर देख रिश्तेदार जब घर पहुंचे तो वहां लाश पड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मछली शहर कोतवाली क्षेत्र के सरावां गांव में मरी हुई पत्नी ने अपने पति पर जहर देकर मार डालने का आरोप लगाया है। मरने के पूर्व पत्नी ने अपने बयान का वीडियो जारी किया है। सरावां गांव निवासी कमला शंकर गौतम की 33 वर्षीय पत्नी रीना गौतम की लगभग एक बजे दिन में जहर से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घर में उसकी लाश पड़ी हुई थी।मौत होने के पूर्व उसने अपने मोबाइल से एक वीडियो बनाकर अपने बहन के लड़के अमन निवासी मेहंदी मनसिल को भेजा हुआ था जिसमें वह बयान दे रही है कि उसके पति का दूसरी औरत से नाजायज संबंध है और उसने अपने तीन लोगों के साथ मिलकर एक लोटा में जहर घोलकर उसे पिला दिया है।
जिसके कारण उसकी तबीयत धीरे-धीरे खराब हो रही है। मोबाइल पर मैसेज देखकर बहन का लड़का लगभग दो घंटे बाद जब वहां पहुंचा तो महिला की मौत हो चुकी थी और वह कमरे में मरी हुई पड़ी थी। बहन के लड़के ने घटना की जानकारी अपने पिता को भी दिया कुछ ही देर में मायके वाले भी पहुंच गए।