फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमक्खी पालन से बढ़ेगा अन्नदाताओं की आय

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। फसलों के साथ अन्नदाता मधुमक्खी पालन के जरिये अपनी आय बढ़ा सकते है इसके लिए उद्यान विभाग 40 फीसदी अनुदान देगा। लाभ लेने के लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस योजना का लाभ पहले आओ पहले पाओ आधार पर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सरकार की ओर से किसानों को समय-समय पर कृषि से संबंधित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभ दिया जा रहा है। इस कड़ी में मधुमक्कखी पालन करने पर किसानों को उद्यान विभाग की ओर 40 फीसदी अनुदान दिया जाएगा। हालांकि मधुमक्खी पालन के लिए किसानों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है। जिले के किसान परंपरागत रूप से धान, गेंहू, मक्का, आलू की खेती करते आ रहे है। मधुमक्खी पालन के जरिए भी कम लागत में मुनाफा कमाया जा सकता है। उद्यान विभाग के मुताबिक वित्तिय वर्ष में मधुमक्खी पालन के लिए शासन से लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है। आवेदन आने पर लक्ष्य तय किया जाएगा । इसके तहत एक किसान को दो लाख 20 हजार रुपये व्यय करने है। इसके सापेक्ष विभाग की ओर से 40 फीसदी अनुदान यानि 88 हजार की रुपये की सहायता प्रदान की जएगी। फसलों के साथ मधुमक्खी पालन कर किसान अपनी बढ़ा सकते है।
मधुमक्खी पालन के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है । इसके लिए अभी शासन से लक्ष्य निर्धारित नहीं हुआ है। आवेदन आने के बाद निदेशालय को भेजा जाएगा। जिसके बाद लक्ष्य तय होगा। लाभ लेने के लिए इच्छुक किसानों का ऑनलाइन आवेदन जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ममता सिंह यादव, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें