बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा शनिवार को जिले के 14 केंद्रों पर हुई। इस दौरान दो पालियों में लगभग साढ़े हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
एडीएम रामभजन सोनकर को परीक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। शहर में मुख्य रूप से टीडी कॉलेज, राज कॉलेज, मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज, शिया कॉलेज, टीडी महिला कॉलेज समेत 14 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हुई।
पेपर और आंसर शीट कोषागार से परीक्षा केंद्रों को उपलब्ध कराई गई। परीक्षा दो पालियों में सुबह आठ से 11 और दोपहर एक से चार बजे तक कराई गई।