फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर के बीएड कॉलेज पर लगा 50 हजार का जुर्माना, बिना अनुमति ही 33 छात्रों को परीक्षा में बैठाने का मामला

Fri, 20 Nov 2020 12:28 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
पूर्वांचल विश्वविद्यालय (फाइल फोटो) - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

जौनपुर जिले के पूर्वांचल विश्वविद्यालय से बिना अनुमति लिए  33 छात्रों को बीएड की परीक्षा में बैठाने के दोषी कॉलेज पर विवि प्रशासन ने 50 हजार का अर्थदंड  लगाया है। जुर्माना राशि जमा नहीं करने पर कॉलेज के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


विमला यादव महाविद्यालय भीतरी गाजीपुर  ने बीएड सत्र 2019-20 में बिना अनुमति लिए ही 33 छात्रों का दाखिला बीएड में लिया था। सभी छात्र परीक्षा में भी शामिल हुए और उनका रिजल्ट भी घोषित हो गया। यह मामला 7 नवंबर को हुई परीक्षा समिति की बैठक में उठाया गया। परीक्षा समिति ने कॉलेज पर 50 हजार रुपये जुर्माना लगाने का निर्णय लिया। साथ ही इसकी जानकारी बीएड प्रवेश परीक्षा के आयोजक बरेली विश्वविद्यालय को भी दी है।

बिना अनुमति के 22 कॉलेज ने 135 छात्रों का लिया दाखिला

पूर्वांचल विवि से संबद्ध 22 ऐसे कॉलेज हैं जिसने खाली सीटों पर विवि से अनुमति लिए बिना ही 135 छात्रों का दाखिला ले लिया है। इसमें 102 छात्रों को रिजल्ट विवि प्रशासन ने रोक दिया है। किसी कॉलेज ने 2 तो किसी ने 5 छात्रों का दाखिला मानक को दरकिनार करते हुए ले लिया है।  रिजल्ट रुकने के बाद छात्र और कॉलेज प्रशासन विवि का चक्कर लगा रहे हैं। कुछ छात्र न्यायालय तक पहुंच चुके हैं। कॉलेजों की लापरवाही का खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। 

विज्ञापन

विवि से संबद्ध 22 कालेजों ने बिना अनुमति लिए ही छात्रों का दाखिला ले लिया था। जानकारी होने पर इन छात्रों का रिजल्ट रोक दिया गया है। कालेजों को सूचना दे दी गई है मानक को दरकिनार कर दाखिला लेने वाले छात्रों का रिजल्ट रोक दिया गया है। 
बीएन सिंह, परीक्षा नियंत्रक पूविवि जौनपुर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें