वन महोत्सव के तहत लायन्स क्लब द्वारा मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। साथ ही अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण के लिए ज्ञानदा इंटर कालेज मैनीपुर में पौधरोपण किया गया। 55 पौधे अशोक, गुलमोहर, शीशम व नीम आदि के पौधे लगाए गए। साथ ही 115 लोगों को पौधा भी वितरित किए गए।
छात्र- छात्राओं को पर्यावरण सुरक्षा व पौधारोपण की शपथ दिलाई गई।अध्यक्ष राम कुमार साहू ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु हम सभी को अधिक से अधिक पौध रोपण करना चाहिए। रीजन चेयरमैन सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने पर्यावरण संरक्षण व पौधारोपण करने के लिए उपस्थित लोगो को शपथ दिलाया। कहा कि वन मित्र बन कर पर्यावरण की रक्षा करे। पौधे और वनस्पति हमारे जीवन की सम्पत्ति है। इसलिए पेड़ो की सुरक्षा करें व पौधे लगाए।
कालेज के प्रबन्धक कैलाश नाथ मौर्य ने कहा कि पेड़ों को सुरक्षित रखना हम सब का कर्तव्य है। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न मौर्य, ेमनोज चतुर्वेदी, रंजीत साहू, राहुल मौर्य, आरती मौर्य, दिनेश कुमार, चिंतामणि, पुष्पराज पटेल, नंदलाल, ममता व घनश्याम गौतम आदि उपस्थित रहे।