फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंजुमन रिसाउल मुस्लमीन के सदर बने रेयाज

Mon, 02 Mar 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के सिपाह मोहल्ले में अंजुमन रिसाऊल मुस्लमीन के चुनाव में हाजी रेयाज अंसारी लगातार तीसरी बार सदर चुने गए। रेयाज के पुन: सदर चुने जाने पर उनके समर्थकों ने बधाई दी।
विज्ञापन


 चुनाव अधिकारी हाजी निसार अहमद ने जीत का प्रमाण पत्र देकर हाजी रेयाज अंसारी को 262 मतों से विजयी घोषित किया।

चुनाव अधिकारी ने बताया कि इस संगठन का चुनाव प्रत्येक पांच वर्ष बाद होता है। चुनाव के लिए 12-13 फरवरी को नामांकन किया गया था। 14 और 15 फरवरी को पर्चा वापसी थी। तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया था,

लेकिन किसी ने अपना पर्चा वापस नहीं लिया। चुनाव में दो बार सदर रहे हाजी रेयाज अंसारी को 792, तहसीनुल हक बन्ने को 530, आजम राईन को 368 वोट मिले।

संगठन में 1906 मतदाता हैं। 1697 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सात वोट कैंसिल हो गए। रेयाज की जीत पर इमामुद्दीन, शहजादे शाह, एजाज अहमद, मंजूर अहमद, ताज मल्लू, मुन्ना राइन, जमील अहमद, इम्तियाज अंसारी आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें