फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धेश्वर महादेव का हुआ शृंगार

Mon, 02 Feb 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धेश्वर महादेव का हुआ शृंगार
विज्ञापन

छतरीपुर गांव स्थित सिद्धेश्वर महादेव के सात दिवसीय शृंगारोत्सव का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। भोजपुरी भजन गायक रवींद्र सिंह ज्योति ने गणेश वंदना और शिवमुक्ति के द्वार खोल...भजन गाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। साथ में गायिका पारुल नंदा ने भी एक से बढ़कर भक्तिगीत सुनाए। देर रात तक श्रोता भजन सुनने के लिए दीर्घा में जमे रहे। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत बिहार के औरंगाबाद से आए सांसद सुशील सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, शिशिर सिंह, नितिन सिंह, विपिन सिंह, संतोष सिंह समेत क्षेत्र के तमाम लोग रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें