फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदर मॉडलों ने किया आकर्षित

Fri, 29 Jan 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर के कोदहूं स्थित विज्ञान संजीवनी सेन्ट्रल इण्टर कालेज में विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता आयोजितकी गई। प्रदर्शनी में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने रूचि से सम्बन्धित स्टाल लगाकर माडल तैयार किया था।
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं द्वारा लगाया गया स्टॉल सीधे डाक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक व डिजाइन आदि बनाने का संकेत दे रहा था।
प्रदर्शनी में पावर प्लान्ट एवं विद्युत घर, चिडिय़ाघर,

विद्युत  बांध हाइड्रो पावर प्लान्ट, लड़ाकू जहाज, सोलर से विद्युत प्रवाह, फेफड़ा का कार्य, बैंकिंग कार्य शैली, दुर्घटना से बचाव, व्यर्थ कागज को उपयोगी बनाना व प्रदूषण रहित मकान आदि का  बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया।

 प्रदर्शन में प्रमोद, हर्ष, प्रिया गुप्ता, गौरी गुप्ता, वैष्णवी केसरवानी, आयुषी केशरी, पूजा केशशरी, शिवानी गुप्ता, शिवानी ंसिंह, साक्षी, स्नेहा, प्रज्ञा केसरवानी, प्रांजल केसरवानी, मानस शुक्ला, प्रथम गुप्ता, आयुषी केशरी, सौम्या, श्रेया, ज्योति ममता, निकिता आदि ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


 एमडी सूर्य प्रकाश पाण्डेय, डॉयरेक्टर आरएस पाण्डेय व प्रधानाचार्य पंकज खन्ना ने अतिथियों को प्रदर्शनी का अवलोकन कराया। इस मौके  पर मुख्य  रूप से वैद्यराज गंगाधर द्विवेदी, प्रधान विनोद मिश्रा, दीप कुमार केशरी, महेन्द्र विजय  शुक्ला फूलचन्द्र पाण्डेय, सुभाष चन्द्र पाण्डेय, शीतला मिश्रा, साहित्यकार उदयराज मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें