फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में मनबढ़ों ने दो को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर/करंजाकला। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर और सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के काफरपुर गांव में भूमि विवाद में मनबढ़ों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमलाकर दो लोगों को घायल कर दिया।
विज्ञापन

दयाशंकर प्रजापति (55) का उनके पड़ोसी लौटन व रामफेर के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। सोमवार को सुबह दयाशंकर विवादित जमीन पर कूड़ा जला रहे थे। इसी बात को लेकर कहासुनी के दौरान मनबढ़ों ने लाठी डंडे से दयाशंकर की पिटाई कर दी। वह अचेत होकर गिर पड़े तो हमलावर फरार हो गए। सरायख्वाजा क्षेत्र के काफरपुर गांव में रविवार की देर शाम खड़ंजा मार्ग को ईंट रखकर अवरुद्ध करने का विरोध करने पर मनबढ़ों ने लाठी डंडा और ईंट पत्थर से हमलाकर रामचंद्र को घायल कर दिया। धर्मेंद्र की बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें