महराजगंज। सुजानगंज थाना क्षेत्र की निवासी काजल ने अपने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। बताया कि उसने बच्ची के लिए दूध मांग तो ससुरालवालों ने उसे लाठियों से पीटा और तेजाब फेंकने की कोशिश की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने उसने पति अंकित गौतम समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। काजल का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसे जान से मारने और तेजाब फेंकने की धमकी दी।
काजल की शादी 24 फरवरी 2024 को महराजगंज थाना क्षेत्र के बरहूपुर निवासी अंकित गौतम से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता ने बताया कि 18 जून 2026 को रात करीब नौ बजे काजल ने अपनी बच्ची के लिए दूध मांगा। इस पर ससुराल वालों ने ताना मारते हुए मारपीट शुरू कर दी। पति अंकित, ससुर राम आसरे, सास माया देवी, देवर अमन और ननद मुस्कान ने मिलकर उसे लाठी-डंडों से पीटा। इसका आधार कार्ड और मोबाइल भी छीन लिया गया।
19 जून को वह मायके लौट आई। 21 जून को पुलिस ने पति से समझौता कराकर काजल को ससुराल वापस भेजा था। उसी रात करीब 11 बजे सास और ससुर ने उसे जान से मारने की योजना बनाई। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए कहा कि सुलह करके लाए हैं, आज रात इसकी हत्या कर दो। उन्होंने काजल के मुंह पर तेजाब फेंकने की भी धमकी दी। अपनी जान बचाकर काजल उसी रात फिर मायके आ गई। थानाध्यक्ष तरुण श्रीवास्तव ने जानकारी दी है। काजल की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। पति अंकित गौतम, ससुर राम आसरे, सास माया देवी, देवर अमन कुमार और ननद मुस्कान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन पांचों ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है
दस लाख की मांग करते हुए पत्नी को घर से निकालने का आरोप
बदलापुर। कोतवाली पुलिस मंगलवार को एक विवाहिता से दस लाख की मांग करते हुए घर से निकालने के मामले में पति सहित चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि मिर्जापुर के कटरा थाना क्षेत्र बेलखरिया का पूरा गांव निवासी प्रदीप पांडेय ने तहरीर दी है कि उन्होंने अपनी बेटी कुष्मांडा का विवाह 18 अप्रैल 2024 को हिंदू रीति से बदलापुर कोतवाली के भगतपुर गांव निवासी प्रवीण उपाध्याय से किया था। विवाह में आभूषण, फर्नीचर स्कूटी आदि सामान भी दिया था। विवाह के बाद से ही पति प्रवीण, ससुर रमाशंकर, सास मंजू व देवेंद्र प्रताड़ित करते रहे। 21 जून को सभी लोगों ने बेटी से कहा कि अपने पिता से दस लाख रुपये की मांग करो। तुम्हारे लिए अलग घर की व्यवस्था करेंगे। बेटी को गालियां देते हुए मारपीट कर घर से निकाल दिया।