लाइन बाजार थाना में बृहस्पतिवार को कोर्ट से याचिका वापस न लेने के मामले में मारपीट करने पर पुलिस ने प्रबंधक पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने बताया कि सुजानगंज के सोनहिता निवासी राजेश कुमार चौबे ने तहरीर दी। आरोप है कि शिराजे-हिंद इंटर कॉलेज मुरकी केराकत के सहायक अध्यापक विनोद कुमार की जांच डीआईओएस द्वारा कराई गई। जांच में स्पष्ट हुआ कि विनोद कुमार की नियुक्ति इस विद्यालय में बीएड का परीक्षाफल घोषित होने के पूर्व कर दी गई थी। डीआईओएस द्वारा जांच के बाद सहायक अध्यापक के खिलाफ कार्यवाही न करने की दशा में राजेश कुमार चौबे ने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की, जो वर्तमान में विचाराधीन है। इस प्रकरण से क्षुब्ध होकर शिराज-ए-हिंद इंटर कॉलेज मुर्की केराकत के प्रबंधक के पुत्र आजम खान ने 19 नवंबर को लाइन बाजार के सिविल लाइन में मारपीट पर उतारू हो गए। कहा कि सहायक अध्यापक विनोद कुमार की याचिका वापस नहीं लिए तो परिणाम बहुत बुरा होगा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी।