केराकत। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मई में सोमवार को सुबह दस बजे पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ों ने पिता और उसे दो पुत्र को पिटाई कर दी।
भुलई प्रजापति के पड़ोस में सोमवार को रात बारात आई थी। द्वारचार के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर घराती व बारातियों में विवाद हो गया। सुबह जब बारात चली गई तो दोनों पक्ष आपस मे सुलह समझौते के लिए एकजुट हुए। आरोप है कि इसी दौरान मारपीट हो गई, जिसमें अरविंद प्रजापति (20), भुलई प्रजापति (58) और राजू प्रजापति (27) को मनबढ़ों ने मारपीट कर उनका सिर फोड़ दिया। घायलावस्था में सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वही तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। प्रभारी निरीक्षक केराकत संजय वर्मा ने कहा कि मामला संज्ञान में है। जांचकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।