शाहगंज। शाहगंज कोतवाली के एराकियाना मोहल्ला निवासी महिला ने बुधवार को कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर पति पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया कि पांच लाख दहेज न देने पर पिटाई की जब उसने असमर्थता जाहिर की तो तलाक दे दिया। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता नाजिया परवीन ने बताया कि गाजीपुर के सोनवरता उर्फ कासिमाबाद निवासी एजाज अहमद की पुत्री नाजिया परवीन की शादी 2023 में शाहगंज के एराकियाना मोहल्ला निवासी शाहिद रिजवान पुत्र हनीफ से मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुई थी। शादी में छह लाख रुपये नकद, फ्रीज, कूलर, घरेलू सामान व सोने के जेवरात समेत पर्याप्त उपहार दिए गए थे। शादी के बाद दोनों को एक बेटा हुआ, जो वर्तमान में मात्र 13 माह का है। आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष की महिलाएं दहेज से संतुष्ट नही थीं। पीडिता का आरोप है कि उपहारों के बावजूद वे पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। जब पीड़िता ने अपनी असमर्थता जताई, तो उसके साथ ससुराल के लोगों द्वारा मारपीट की जाने लगी। मामला रिश्तेदारों की मध्यस्थता से किसी तरह सुलझा, परंतु यह शांतिपूर्ण स्थिति ज्यादा दिन नहीं टिक सकी। पीड़िता का आरोप है कि करीब 10 दिन पहले 6 जुलाई को पति शाहिद रिजवान ने मोबाइल फोन के माध्यम से तीन तलाक दे दिया। जिसके बाद पुलिस ने पति शाहिद रिजवान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।