जौनपुर। डायट परिसर में मंगलवार को त्रैमासिक शिक्षक संकुल की बैठक हुई। उप शिक्षा निदेशक और प्राचार्य डॉ. विनोद शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण में बताए गए गुर को क्लास में अवश्य साझा करें। सबसे पहले लक्ष्य पर ध्यान देना आवश्यक है। बच्चों को निपुण बनाने के लिए निपुण लक्ष्य एप पर आंकलन की समीक्षा करते हुए प्राचार्य ने कहा कि जिन संकुल का आंकलन कम किया गया है, वहां पर आंकलन बढ़ाया जाए। भाषा और गणित में दक्षता बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण में बताए गए गुर को क्लास में अवश्य साझा करें। एसआरजी डॉ. अखिलेश सिंह, डॉ. कमलेश यादव, अजय मौर्य ने बारी-बारी से शिक्षक संकुल को टिप्स दिए। आठ ब्लाक के धर्मापुर, खुटहन, मुंगराबादशाहपुर, मड़ियाहूं, केराकत, बरसठी, जलालपुर, रामपुर के 290 लोगों को दो पालियों में बुलाया गया था। इस मौके पर डायट वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. आरएन यादव, एआरपी डॉ. संतोष कुमार तिवारी, ब्रजबंधु आदि उपस्थित रहे।
बीसलपुर कें गांव नांद की साधन सहकारी ामिति के पास घूमते छुटृटा पशु । स्रोत - ग्रामीण