फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारजा ढहा, मलबे मे दबकर बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरोखनपुर गांव में निर्माणाधीन फायर ब्रिगेड भवन का गिरने से बारजा सोमवार को अचानक ढह गया। उसके मलबे की चपेट में आए एक मजदूर के पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी।
विज्ञापन

मजदूर निर्माणाधीन भवन का बारजा ढाल रहे थे। उसी दौरान मौके पर काम कर रहे मजदूर नवरतन निवासी ग्राम बुलुई थाना चोपन जनपद सोनभद्र का पांच वर्षीय बच्चा शिवम् खेलते खेलते वहां पहुंच गया। तभी बारजा अचानक ढह गया। बालक मलबे की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिवम इकलौता संतान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें