जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार को रथयात्रा महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। भगवान जगन्नाथ जी के अलावा बलभद्र एवं सुभद्रा की शोभायात्रा निकाली गई। क्षेत्र भ्रमण के दौरान शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ।
शोभायात्रा में जहां भक्त रस्सा पड़कर नंगे पांव खींच रहे थे वहीं आगे-आगे चल रहे भक्त सड़क की सफाई करते हुए चल रहे थे। शहर रासमंडल स्थित जगन्नाथ जी मंदिर परिसर शाम चार बजे शोभायात्रा निकाली गई।
रथ पर सवार भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा का जगह-जगह स्वागत कर भक्तों ने आरती उतारी। रथ को भव्य तरीके से सजाया गया था। बड़ी सख्या में भक्त रथ को रस्सी के सहारे खीचते हुए आगे बढ़ रहे थे। शहर में जगह-जगह स्वागत के के लोग कतार लगाकर खड़े थे।
रथ शहर का भ्रमण करने के बाद फिर मंदिर परिसर में पहुंचकर समापन हुआ। बड़ी संख्या लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। शोभायात्रा में संतोष गुप्त, दिनेश, प्रकाश कपूर, रवि गुप्त, रवि मिंगलानी, गौतम गुप्ता, अनिल अस्थाना सहित सैकड़ों महिला, पुरूष, बच्चे, बूढ़े शामिल रहे।
इसी क्त्रस्म में श्री जगन्नाथ जी मंदिर उर्दू बाजार चौराहा से शोभायात्रा निकाली गई जो क्षेत्र भ्रमण करते हुये पुन: मंदिर परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान लोगाें में प्रसाद वितरित किया गया। शोभायात्रा में अश्वनी सहगल, राजेश सोनी, शनि केशरी, गौरव सोनी, सूरज सोनी समेत सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे।