फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर धरन पर बैठा नाई समाज

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति ने सैलून संचालक के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में शुनिवार स धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि खुटहन थाने के लखनीपुर के रहने वाले सैलून संचालक आनंद शर्मा की साजिश करके हत्या कर दी गई। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए 23 सितंबर को डीएम को पत्रक सौंपा गया था। अब तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। आनंद शर्मा की हत्या के डेढ़ माह बीत गए लेकिन पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। उन्होंने हत्या की साजिश करने वालों की गिरफ्तारी करने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धरना तब तक चलता रहेगा जब तक पुलिस हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं कर लेती। हम न्याय के लिए लड़ते रहेंगे। धरने में दिनेश शर्मा, मनोज शर्मा, सुरेश कुमार शर्मा, प्रकाश शर्मा, उदय राज शर्मा, अजीत शर्मा, विनोद शर्मा, अनुज, अशोक कुमार, सुरेंद्र शर्मा, डॉ. अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन शिवदयाल शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें