बक्शा। सरायहरखू रेलवे स्टेशन के बीच में बेलापार गांव के पास विद्युत पोल के समीप वृद्ध ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए परिजनों को सूचित कर दिया है। जेब में मिले आधार कार्ड पर मृतक का नाम करीम शाह पुत्र फतेह मोहम्मद निवासी मोहल्ला चौधरियान, देवा शरीफ देवन बाराबंकी बताया गया। बक्शा रेलवे स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार यादव ने बताया कि सुल्तानपुर से वाराणसी जा रही डाउन मालगाड़ी बृहस्पतिवार सुबह साढ़े दस बजे जैसे ही पहुंची। विद्युत पोल के समीप पहले से खड़े 65 वर्षीय वृद्ध ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। चालक स्टेशन पर सूचना देते हुए गंतव्य को चला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।