फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: फर्जी दो स्टांप वेंडरों को बार मंत्री ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। दीवानी न्यायालय परिसर में फर्जी वकालतनामा, पर्चा व रिहाई के कागजात बेचते दो स्टांप वेंडरों को बार के मंत्री अनिल कुमार सिंह ने रंगे हाथ पकड़ा। दोनों वेंडरों के पास से करीब 40 फर्जी वकालतनामा व अन्य कागजात बरामद हुए। ऐसे में कुछ अन्य स्टांप वेंडर दुकान बंद कर फरार हो गए।
विज्ञापन

पकड़े गए स्टांप वेंडर बल्लीराम व तौकीर हैदर के खिलाफ बार के अध्यक्ष जितेंद्रनाथ उपाध्याय व मंत्री अनिल सिंह ने लाइन बाजार थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष मंगलवार को मौका मुआयना करेंगे। इसके अलावा एडीएम फाइनेंस भी दरखास्त के पश्चात जांच करके दोनों के लाइसेंस निरस्त करेंगे।
बता दें कि मंत्री अनिल कुमार सिंह को सूचना मिली कि दीवानी परिसर में कि कुछ स्टांप वेंडर फर्जी वकालतनामा बेच रहे हैं। मौके पर जाकर उन्होंने जांच किया तो बल्लीराम व तौकीर हैदर के पास फर्जी कागजात मिले।अधिवक्ताओं का कहना है कि इस प्रकार के फर्जीवाड़ा पर रोक लगनी चाहिए। इससे बार का काफी आर्थिक नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें