जौनपुर। मल्हनी बाजार स्थित नूरुद्दीन गर्ल्स पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को बापू बाजार का आयोजन किया गया। एनएसएस के स्वयंसेवियों ने प्रतीकात्मक मूल्य पर सामान उपलब्ध कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संरक्षक डॉ. अब्दुल कादिर खान ने मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्या और विशिष्ट अतिथि प्रो. जाह्नवी श्रीवास्तव और एनएसएस समन्वयक डॉ. राज बहादुर यादव को बापू बाजार का निरीक्षण कराया। प्राचार्य डॉ. जुल्फिकार खान ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्या ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना हमारे भीतर देश की सेवा का भाव जागृत करता है। आज का युवा समाज के लिए एक अभिन्न अंग है। बापू बाजार असहायों की मदद करने का माध्यम है। इस दौरान प्रो. जाह्नवी श्रीवास्तव , डॉ. राज बहादुर यादव ने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर डॉ. अजय विक्रम सिंह, डॉ. राकेश कुमार बिंद, डॉ. विवेक विक्रम सिंह, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. सैफी अनवर, डॉ. निधि कौल, डॉ. चंद्रभान यादव, अब्बास आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. सिकंदर यादव ने किया।