फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान के साथ खरीदारी के लिए है बापू बाजार: प्रो. निर्मला एस मौर्य

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में एनएसएस शिविर के समापन अवसर पर शुक्रवार को बापू बाजार का आयोजन किया गया। बापू बाजार में आसपास से आए ग्रामीणों की काफी भीड़ थी। ग्रामीण कपड़े और अन्य सामग्री खरीदकर काफी खुश दिखे। कुलपति ने भी बापू बाजार के स्टाल से कपड़े और साड़ी खरीदकर ग्रामीण महिलाओं और बच्चों को भेंट की। गांव वालों ने खाने- पीने के सामान का भी लुत्फ उठाया। सभी सामान दो, तीन और पांच रुपये में लोगों को उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. विनय वर्मा ने किया।
विज्ञापन

बापू बाजार के उद्घाटन अवसर पर कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने कहा कि ग्रामीणों को सम्मान के साथ खरीदारी करने के लिए यह आयोजन किया गया है। उनके सम्मान के लिए दो, तीन और पांच रुपये की टोकन मनी रखी गई है, ताकि कोई यह न कहें कि नि:शुल्क लेकर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्वदेशी अपनाने पर बल देते थे। उनकी सोच लोगों को स्वावलंबी बनाने की थी। उनके सिद्धांतों की प्रेरणा से विश्वविद्यालय ने अपने सामाजिक दायित्व के तहत बापू बाजार का आयोजन किया है। खिलौने और कपड़े पाकर गांव के बच्चों में जो खुशी दिखाई दे रही है, इससे मेरा दिल प्रसन्न हो गया। वित्त अधिकारी संजय कुमार राय ने कहा कि बापू बाजार कार्यक्रम के तहत आसपास के ग्रामीण अंचलों के लोगों को सम्मान और आर्थिक लाभ पहुंचाने की कोशिश पूर्वांचल विश्वविद्यालय कर रहा है। एनएसएस समन्वयक डॉ. राज बहादुर यादव ने कहा कि गांव में बापू बाजार की लोकप्रियता बढ़ रही है। बापू बाजार के स्टाल पर साड़ी, पैंट, शर्ट, टीशर्ट, जींस पैंट, कैजुएल पैंट, स्वेटर, साल, कोट, जैकेट, टोपी, मफलर, पैजामा कुर्ता जैसे सामान्य और ऊनी कपड़े और स्कूली बैग और खिलौने आदि उपलब्ध थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विनय वर्मा और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शशिकांत यादव ने किया। इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह, सहायक कुलसचिव अमृतलाल, बबीता सिंह, अजीत सिंह, प्रो.वंदना राय, प्रो. रजनीश भास्कर, प्रो देवराज सिंह, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव, डॉ. रसिकेश, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अनु त्यागी, डॉ. श्याम कन्हैया, डा. अजय मौर्य, डा. विशाल यादव, डॉ. लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, डॉ. पीके कौशिक, सुशील प्रजापति समेत कई महाविद्यालय के प्राचार्य और शिक्षक शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें