कोतवाली क्षेत्र के मजडीहां गाँव में बुधवार को पुलिस ने शौचालय के समीप से बोरी में रखा प्रतिबंधित मांस बरामद किया। पुलिस सूचना देने वाले समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। मजडीहां गांव निवासी सलाहुद्दीन पुत्र हसनैन ने बुधवार की सुबह पुलिस को सूचना दी कि पड़ोसी जावेद पुत्र सुहेल अहमद ने प्रतिबंधित जानवर काटकर उसका मांस रखा है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने सूचना देने वाले युवक की निशानदेही पर पुलिस ने जावेद के मकान से कुछ दूर शौचालय के पास से बोरी में रखा मांस बरामद किया। जावेद और सलाहुद्दीन के बीच पुरानी रंजिश चल रहा है। मांस किसने रखा है। पुलिस इसकी जांच में जुटी है। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ में कर रही है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्या ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है, जो दोषी होगा उसपर कार्रवाई की जाएगी।