फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में 10 अरब से अधिक रुपये जमा

Fri, 11 Nov 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
सिविल लाइन स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा में रुपये जमा करने के लिए फार्म काउंटर लगी भीड़।
विज्ञापन
पांच सौ और एक हजार रुपये के पुराने नोट बदलने की आपाधापी के बीच पहले दिन गुरुवार को बैंकों में कितने रुपये जमा किए गए इसकी गिनती और कैश का मिलान देर रात तक चलता रहा। बैंक के  बड़े अधिकारियों का अनुमान है कि जिले भर की विभिन्न बैंक शाखाओं में 10 अरब से अधिक रुपये जमा किए गए।
विज्ञापन


जिले में यूनियन बैंक की कुल 102 शाखाओं में से सिर्फ 42 शाखा से नोटों की गिनती पूरी कर क्षेत्रीय कार्यालय को रिपोर्ट भेजी जा सकी थी। बाकी 56 ब्रांचों में रात 9 बजे के बाद भी नोटों की गिनती और कैश मिलाने का काम चलता रहा।

लीड बैंक बैंक प्रबंधक महेंद्र राय ने बताया कि जिन यूनियन बैंक की जिन 42 शाखाओं में गुरुवार को जमा कराए गए रुपयों का हिसाब मिलाने का काम पूरा हो गया उसके उनमें पांच सौ रुपये के 4782710 नोट और एक हजार रुपये के 1260219 नोट जमा कराए गए हैं।
विज्ञापन


यानी इन 42 बैंक शाखाओं में करीब 5 अरब रुपये जमा किए गए। स्टेट बैंक के मुख्य शाखा प्रबंधक वरुण खान ने बताया कि देर उनके बैंक की सभी शाखाओं में शाम छह बजे तक रुपये बदलने  और जमा करने का काम किया गया। इस नाते हिसाब मिलाने में देर हो रही है।

मुख्य शाखा में 1700 लोगों के 500 रुपये के 4674 नोट और एक हजार के 2340 नोट बदले गए हैं। कितने नोट जमा किए गए इसका हिसाब देर रात तक मिल सकता है।  सिकरारा प्रतिनिधि के अनुसार काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक की शेरवा शाखा में 40 लाख रुपये जमा कराए गए। 500 और 1000 हजार रुपये के नोट बंद किए जाने के बाद गुरुवार को पहली

बार बैंक खुले तो नोट बदलने और बैंक खाते में जमा करने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। बैंक खुलने के पहले से ही बाहर लंबी कतारें लग गईं। बैंक अधिकारियों को पहले से भी इस बात का आभास था इस नाते सभी ने भीड़ से निबटने के लिए अपने स्तर से व्यवस्था की थी। सभी बैंकों में काउंटर बढ़ा दिए गए थे। पुलिस बल भी तैनात कर  दिए गए थे।

सिकरारा, मड़ियाहूं, मछलीशहर इलाके की बैंक शाखा में सर्वर फेल होने से काफी समय तक बैंक का काम काज भी बाधित रहा। लेनदेन को लेकर बैंक अधिकारियों और ग्राहकों से नोंकझोंक भी हुई। सिविल लाइन स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा में सुबह आठ बजे से ही लोग लाइन में लग गए थे।

यहां नोट बदलने के लिए पांच काउंटर खोले गए थे। जबकि खाते में जमा करने के लिए भी काउंटर बढ़ा दिए गए थे। नगर के सिविल लाइन स्थित एक्सिस बैंक में दोपहर सवा दो बजे ही कैश खत्म हो गया जिससे नोट बदलने के लिए घंटों से लाइन में लगे लोगों को मायूस लौटना पड़ा। मियांपुर निवासी अमन पांडेय दो घंटे से लाइन में लगे थे।

उनका कहना है कि जैसे ही वह काउंटर के करीब पहुंचे तभी बताया गया कि कैश खत्म हो गया। शाहगंज, केराकत, बदलापुर, मछलीशहर तहसील इलाके की बैंक शाखा में भी कैश खत्म होने के कारण तमाम लोगों को मायूस लौटना पड़ा। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें