फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में ताला लगा, कर्मियों ने किया प्रदर्शन 

Thu, 10 Mar 2016 08:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
सिविल लाइन स्थित शाखा पर अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते गोंमती ग्रामीण बैंक कर्मचारी।
विज्ञापन
 बैंकों के निजीकरण को रोकने और छोटे बैंकों का लाइसेंस वापस लेने समेत 11 सूत्री मांगों को लेकर काशी गोमती सम्युत ग्रामीण बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने गुरुवार को बैंक शाखाओं में ताला लगाकर प्रदर्शन किया। काशी गोमती सम्युत ग्रामीण बैंक आफिसर्स स्टॉफ एसोसिएशन के आह्वान पर जिले की सभी 92 शाखाओं में ताला लगा रहा। बैंक की हड़ताल से करोड़ों की क्लीयरिंग ठप रही। हड़ताल से खाता धारकों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा।बैंक के हुसैनाबाद स्थित शाखा पर आयोजित एक सभा में संगठन के लोगों ने कहा कि उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। सभा की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष एसएन सिंह ने किया। यहां लोगों को संबोधित करते हुए संगठन के क्षेत्रीय मंत्री हरिमंगल मिश्र व अरेबिया के केंद्रीय पार्षद शकील अहमद ने पेंशन न मिलने के कारणों पर सरकार को आगाह करते हुए कहा
विज्ञापन
  कि बाधाएं शीघ्र दूर नहीं की गई तो हड़ताल अनिश्चित कालीन के लिए की जा सकती है। बैंक कर्मियों ने निजीकरण का जोरदार विरोध करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर संगठन के उपाध्यक्ष वीवी सिंह, नरेंद्र कुमार मिश्र, वीके तिवारी, मिनल चतुर्वेदी, बजरंगी सिंह, एमएम जायसवाल, केजी गुप्ता, मशीरूल हसन, अरुण श्रीवास्तव, अशफाक अहमद, श्यामनारायण सिंह, रत्नाकर दुबे, पीके सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें