फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: हॉर्न बजाकर रास्ता मांगा तो बैंक मैनेजर को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरकोनी। जलालपुर के बंदीपुर स्कूल के पास सोमवार देर रात रास्ता अवरुद्ध कर खड़े मनबढ़ों ने हार्न बजाने पर बैंक मैनेजर को पीट दिया। बैंक मैनेजर ने मंगलवार को थाने में तहरीर दी। सुरहुरपुर ढेलवारी गांव निवासी गौरव दूबे आजमगढ़ में इंडियन बैंक की मेहनाजपुर शाखा में बैंक मैनेजर हैं। सोमवार देर रात वह बाइक से घर लौट रहे थे। सिरकोनी के बंदीपुर स्कूल के पास पहुंचे तो, रास्ते में मनबढों रास्ते मेंं कार खड़ा किए थे। गौरव ने हॉर्न बजाकर रास्ता मांगा। हॉर्न बजाना मनबढ़ों को नागवार लगा। मनबढ़ों ने बैंक मैनेजर गौरव दूबे को पीट दिया। इस बाबत थाना प्रभारी जलालपुर त्रिवेणी सिंह ने बताया कि सादीपुर गांव निवासी आनंद और कल्लू सहित पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें