फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कैशियर को खांसी आने से मची अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा। स्थानीय थाना क्षेत्र के नौपेड़वा बाजार में स्थित यूबीआई शाखा के कैशियर को बुधवार को लगातार खांसी आने से बैंक में अफरातफरी मच गई। शाखा प्रंबधक एवं बैंककर्मियों की मदद से उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। बैंक कैशियर रंजन सिंह कैश काउंटर पर बैंक ग्राहकों से रुपयों की लेनदेन कर रहे थे। अचानक खांसी आ गई। लगातार खांसी आने लगी तो उन्हें बेचैनी होने लगी और सांस फूलने लगी। इस दौरान बैंक में अफरातफरी मच गई। शाखा प्रबंधक उमेश सिंह एवं बैंककर्मियों ने आनन-फानन में उन्हें नौपेड़वा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने इलाज किया। आराम मिलने पर उन्हें घर पर ही होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें